खड्डा/कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खड्डा नगर पंचायत में आगामी 29 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरे अलर्ट मोड में है। मंच व सभा स्थल की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। नगर में साफ- सफाई का विशेष इंतजाम किया जा रहा है। अस्थाई अतिक्रमण को हटाकर सड़क के दोनों ओर साफ-सफाई हो रही है।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खड्डा तहसील के नवनिर्मित तहसील भवन का उद्घाटन समारोह आगामी 29 मार्च को होना तय है। इसके लिए लगातार 3 दिनों से जिला प्रशासन सहित पूरा प्रशासनिक अमला तैयारियों एवं सुरक्षा आदि को लेकर जुटा हुआ है। कमिश्नर रवि कुमार एनजी एवं आईजी जे. रविंद्र गौड़, जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल, मुख्य विकास अधिकारी रंजन द्विवेदी, डीपीआरओ अभय यादव सहित पूरा प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। सोमवार को खड्डा- पडरौना मार्ग पर विधायक विवेकानंद पांडेय की निजी भूमि पर हेलीपैड का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है जबकि कस्वे के किसान इंटर कॉलेज में सभा स्थल को बकायदा हेगिंग टेंट सहित मंच आदि के निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। खड्डा तहसील मुख्यालय से मेन रोड तक आवागमन के लिए पक्की सड़क का निर्माण हो रहा है। नगर की प्रमुख मार्गो के साथ-साथ नाला व नालियों की भी जिले भर के सफाई कर्मियों को लगाकर बृहद रूप से साफ- सफाई की जा रही है।
इस दौरान उपजिलाधिकारी भावना सिंह, ईओ देवेश मिश्रा, तहसीलदार दिनेश कुमार नायब तहसीलदार रवि यादव, बीडीओ विनित यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस फोर्स मुस्तैद दिख रही है।
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…