खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा सोनबरसा निवासी शंभू चौहान पुत्र राजेंद्र चौहान 36 वर्ष शुक्रवार की शाम विद्युत उपकेंद्र खड्डा से शटडाउन लेकर गांव के सरेह में हाईटेंशन तार के विद्युत खंभे पर चढ़कर खराबी को ठीक कर रहा था कि अचानक विद्युत सप्लाई आ जाने के कारण विद्युत स्पर्षाघात का शिकार हो गया और अचेतावस्था में पोल से नीचे गिर गया। सूचना पाकर घरवाले उसको लेकर सीएचसी तुर्कहां पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक के चार बच्चे हैं और घर की माली हालत भी ठीक नहीं है। परिजन शव लेकर घर पहुंचे हैं। घरवालों ने विद्युत विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…