News Addaa WhatsApp Group

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 23, 2026  |  6:49 PM

21 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
  • नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी मदद की अपील
  • पशुओ को बाहर करने के चक्कर में महिला झुलसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में रविवार की रात एक घर के पशुबाड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई और अभी पशुपालक महिला पशुओं को खोलकर बाहर भागतीं तब-तक वह झुलस गई और घटना में दो बछियों सहित एक गाय झुलसकर मर गई। शोर सुनकर जुटे मुहल्ले को लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया। एम्बुलेंस की सहायता से झुलसी महिला को सीएचसी तुर्कहां इलाज के लिए भर्ती कराया जहां गम्भीर स्थिति देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा सहित अन्य समाजसेवियों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन से अहेतुक सहायता की मांग की है।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

नगर पंचायत खड्डा के वार्ड संख्या 6 सिविल लाइन मुहल्ले में निवास करने वाले राजेश गोंड घर पर ही पशुपालन में गाय पाले हुए हैं। पशुओं को बाड़े में बांधकर सभी लोग सोने चले गए। कुछ देर बाद अज्ञात कारणों से पशुबाड़े में आग लग गई और गाय चिल्लाने लगी तो नींद खुली, उनकी पत्नी गायों को खोलने के प्रयास करने लगी तब-तक आग विकराल रूप धारण कर लिया, किसी तरह भागकर घर के लोगों ने अपनी जान बचाई। आनन फानन में घर की महिला सुगन्धी झुलस गईं और बांधी गई चार गाय बुरी तरह झुलस गई, शोर सुनकर मुहल्ले के लोगों ने पुलिस सहायता के लिए 112 पुलिस को सूचना दी कुछ समय बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने लोगों की सहायता से आग बुझाया। एम्बुलेंस की सहायता से झुलसी महिला सुगन्धी देवी 37 वर्ष को सीएचसी तुर्कहां में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना में दो बछियो सहित एक गर्भवती गाय झुलस कर मर गईं जबकि एक गाय पूरी तरह झुलस गई है। पशुपालन विभाग से पशु मित्र जितेंद्र गुप्ता ने झुलसी गाय का दवा इलाज किया। सोमवार की सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, सभासद प्रदीप गुप्ता आदि ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कस्बा के लेखपाल अजीत कुमार मौके पर पहुंचकर क्षति के आकलन कर रिपोर्ट प्रेषित करने के प्रयास में जुटे रहे।

संबंधित खबरें
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking