News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बाल प्रतिभागियों ने किया प्रदर्शन

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 27, 2021  |  4:51 PM

783 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बाल प्रतिभागियों ने किया प्रदर्शन

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा विकास खण्ड के न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कोप जंगल प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ जिसमें खड्डा न्याय पंचायत के दर्जनों सरकारी विद्यालयों के अध्यापकगण अपने विद्यालय के छात्रों के साथ खेल आयोजन में प्रतिभाग किये।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्धघाटन कोप जंगल के ग्राम प्रधान यशवन्त कुशवाहा और भाजयुमो के मण्डल अध्यक्ष सुबोध कुमार मौर्यवंशी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

बालक वर्ग के 50 मीटर दौड़ में प्रिंस कुशवाहा प्रथम, आदित्य द्वितीय, व अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर में सर्वेश प्रथम, अल्फास द्वितीय तथा अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे तो वहीं 100 मीटर बालिका वर्ग में हमीदून ने बाज़ी मारी, अंकिता द्वितीय व रुबीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कबड़ी बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय छितौनी जंगल जबकि बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय लखुई पकड़िहवां की टीम ने जीत हासिल किया।

कार्यक्रम का संचालन जूनियर हाईस्कूल बहोर छपरा के प्रधानाध्यापक मुमताज अली ने किया। इस अवसर पर न्याय पंचायत समन्वयक खड्डा पुष्पारानी राय, नसीरुद्दीन अंसारी, लक्ष्मीनारायण गिरी, शैलेष, विवेक सिंह, अनूप मौर्य, हरिशंकर मिश्र, विकास कुमार, अश्वनी गुप्ता, सिकन्दर सहित अन्य शिक्षकगण व छात्र उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking