News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: सामाजिक कुम्भ स्थल पर मौनी आमावस्या पर कार्यक्रमों को लेकर आयोजन समिति की हुई बैठक

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 30, 2022  |  6:22 PM

532 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: सामाजिक कुम्भ स्थल पर मौनी आमावस्या पर कार्यक्रमों को लेकर आयोजन समिति की हुई बैठक

खड्डा/कुशीनगर। मां नारायणी सामाजिक कुम्भ आयोजन समिति की बैठक खड्डा नगर स्थित निजी विश्राम गृह में रविवार को समिति के संरक्षक रामनयनदास की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें सामाजिक कुम्भ स्थल पर होने वाले आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

बैठक को संबोधित करते हुए मां नारायणी सामाजिक कुम्भ आयोजन समिति के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि कोविड़-19 को देखते हुए प्रशासन द्वारा प्राप्त अनुमति के अनुसार 50 लोगों की उपस्थिति में 31जनवरी मंगलवार शाम को दीपदान तथा 1 फरवरी दिन बुधवार को प्रातः स्नान व पूजन का कार्यक्रम होगा। कोरोना महामारी को देखते हुए इस बर्ष मौनी अमावस्या के अवसर पर मां नारायणी तट पनियहवा पर आयोजित होने वाला सामाजिक कुंभ में समिति के द्वारा किसी प्रकार का बड़ा आयोजन नहीं होगा। कोरोना की पाबंदियों को हटने के बाद मां नारायणी लोक सम्मान, संतो के प्रस्ताव पत्र तथा मां नारायणी के महत्व पर चर्चा के लिए आगामी अप्रैल माह में कार्यक्रम का वृहद आयोजन होगा।

इस अवसर पर महन्थ प्रहलाद दास जी, कुंज बिहारी गोस्वामी, कुंदन दास जी, सुनील दास, रोशन लाल भारती, जवाहिर गुप्ता, विकास सिंह, प्रभाकर पाण्डेय, आयुष शुक्ला, सुनील यादव, आनंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking