खड्डा/कुशीनगर – श्री गांधी किसान इंटरमीडिएट कालेज के खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया, जिसमें मनोकामना एफसी क्लब नेपाल ने दरभंगा फुटबॉल क्लब को 3-1 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
इस रोमांचक मुकाबले में मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन डा. निलेश मिश्रा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टुर्नामेंट का शुभारंभ कराया। मनोकामना एफसी क्लब के खिलाड़ी संगम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को 3-1 से जीत दिलाई।
विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार राशि सहित मेडल और ट्राफी प्रदान किया। मैन आफ द मैच का खिताब संगम नेपाल को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, आयोजक मंडल के आरपीआईसी स्कूल के प्रवंधक ई.नीरज तिवारी, विजय कन्नौजिया, राजू गुप्ता, लल्लन गुप्ता, सिराज अहमद, रामकृपाल कन्नौजिया सहित तमाम दर्शक मौजूद रहे।
खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…
कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…