News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: निर्दल प्रत्याशी विजय प्रताप कुशवाहा के महारैली में उमड़ा जनसैलाब, उत्साहित नजर आए नेता

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 28, 2022  |  8:51 PM

1,357 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: निर्दल प्रत्याशी विजय प्रताप कुशवाहा के महारैली में उमड़ा जनसैलाब, उत्साहित नजर आए नेता

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विधानसभा में प्रमुख दलों को निर्दल प्रत्याशी के रुप में अपनी किस्मत अजमा रहे विजय प्रताप कुशवाहा के जनसमर्थन में समर्थकों ने महारैली निकाल कर लोगों से आशिर्वाद मांगा। इस दौरान पकडियार से निकली विशाल महारैली में चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, बाईक पर सवार होकर पूरा हुजूम निकल पड़ा। जिधर से भी रैली निकल रही थी, सड़को पर सिर्फ रैली के उत्साहित समर्थक ही दिख रहे थे।

खड्डा विधानसभा 329 में सपा से टिकट न मिलने से समर्थकों ने विजय प्रताप कुशवाहा को निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में मैदान में उतारा है। विजय प्रताप के समर्थक उनके समर्थन में कई बार सिक्कों, गुड़ व संतरे से तौलकर उनके प्रति प्यार.व अपनापन जता चुके हैं। चर्चित निर्दल प्रत्याशी श्रीकुशवाहा के समर्थक पूर्व के नेबुआ नौरंगिया विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में विधायक चुने गये डा. पूर्णमासी देहाती के इतिहास को पुन: एक बार दुहराने की बात कर रहे हैं। सोमवार सुबह 8 बजे से पकडियार बाजार से ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की लम्बी काफिला नौरंगिया, नेबुआ, छितौनी शुगर मिल के गेट से होते हुए पनियहवा, खड्डा, मठियां, एकडंगा, कोहरगड्डी, परसुरामपुर, कोटवा, ढोलहा क्रांति चौराहा, कुर्मीपट्टी रामबाग चौराहे तक निकली।

इस दौरान कहीं कहीं सड़क पर चार पहिया सहित बाइक, ट्रैक्टरों पर सवार लोगों का सैलाब दिखाई दे रहा था। निर्दल प्रत्याशी विजय प्रताप कुशवाहा इस चुनावी महासमर में खड्डा विधानसभा में काफी चर्चा बटोरे हुए हैं। अब मतदाताओं को अपने पाले में कितना सहेज पाते हैं वह तो चुनाव बाद ही पता चल पायेगा, बहरहाल उनकी महारैली आज दिनभर लोगों में सुर्खियों में बनी रही।

देखे वीडियो!

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking