News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: पत्रकारिता के ऋढ़ हैं ग्रामीण पत्रकार-ओमप्रकाश द्विवेदी, प्रान्तीय सदस्य

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 25, 2022  |  9:18 PM

498 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: पत्रकारिता के ऋढ़ हैं ग्रामीण पत्रकार-ओमप्रकाश द्विवेदी, प्रान्तीय सदस्य
  • संगठन का दिनोदिन हो रहा विस्तार- शैलेष उपाध्याय जिलाध्यक्ष

खड्डा/कुशीनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील ईकाई खड्डा की बैठक शुक्रवार को नेबुआ में सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन के मजबूती पर पर परिचर्चा एवं परिचय पत्र वितरण के साथ ब्लाक व तहसील अध्यक्षों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

ग्रापए से जुड़े पत्रकारों की बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार पत्रकारिता के ऋढ़ हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता संकीर्ण दौर से गुजर रही है। ऐसे में सतर्कता के साथ निष्पक्ष पत्रकारिता करना ही समय की मांग हैं। जिलाध्यक्ष शैलेश उपाध्याय ने कहा कि आज यह संगठन उत्तर प्रदेश के बाद बिहार व पंजाब में भी विस्तार कर रहा है। यह सभी सदस्यों के योगदान से ही संभव हुआ है। उन्होंने पूर्वाग्रह से ग्रसित खबरों से परहेज रखने की बात कही। बैठक में खड्डा के तहसील अध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय व ब्लाक अध्यक्ष खड्डा संजय पाण्डेय को और नेबुआ नौरंगिया गिरिजेश मल्ल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में सभी सदस्यों को संगठन का परिचय पत्र वितरण हुआ। तहसील अध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान बरिष्ठ पत्रकार विद्याधर तिवारी, नत्थू विश्वकर्मा, नागेन्द्र मिश्र, सुमंत कुशवाहा, नितेश पाण्डेय, दिवाकर कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking