News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: मठिया गांव में परम्परागत रावण मेला के 93वें वर्ष सम्पन्न, उमड़ी भारी भीड़!

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 25, 2021  |  9:21 PM

991 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मठिया गांव में परम्परागत रावण मेला के 93वें वर्ष सम्पन्न, उमड़ी भारी भीड़!

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा इलाके के सुप्रसिद्ध मठियां मेले में सोमवार की सायं रावण दहन का कार्यक्रम कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे की मौजूदगी में लोगों की भारी भीड़़ के बीच भाजपा नेता अजय गोविंद राव द्वारा प्रतिकात्मक रावण के पुतले में बत्ती जला दहन कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हो गया। मेला में लोगों की भारी भीड़ रही। सुरक्षा ब्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक खड्डा के नेतृत्व में पुलिस व पीएससी के जवान मुश्तैद रहे।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

सोमवार को खड्डा क्षेत्र के मठियां गांव में परम्परागत रावण मेला के 93 वें वर्ष में लोगों की भारी भीड़ दोपहर बाद से ही जुटनी शुरु हो गयी। रावण दहन कार्यक्रम में कुशीनगर के सांसद विजय दूबे व मठियां दूबे परिवार के आनंद दूबे, हियुवा के अजय गोविंद राव शिशु, मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राव, मण्डल अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र, हियुवा के कुणाल राव, राजू गुप्ता, कोमल जायसवाल, संदीप श्रीवास्तव, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सन्तोष मणि त्रिपाठी, पिन्टू मिश्रा, बालमुकुंद दूबे, चन्द्रशेखर कुशवाहा, ब्यास गिरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव, जिपस रविन्द्र यादव, सुनिल गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, राकेश यादव, गोरख यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भारी भीड़ के बीच रामलीला के कलाकारों ने राम- रावण के युद्ध का नाट्य प्रदर्शन किया। युद्ध में लक्ष्मण जी को मुर्छित करना व हनुमान जी के पर्वत को लाने व रामचन्द्र जी के बाण से रावण का बध होते ही पूरा क्षेत्र जयश्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। प्रतिकात्मक रावण के पुतले में भाजपा नेता अजय गोविंद राव द्वारा राकेट में बत्ती जला रावण को जलाया गया। मेले में हाथी के द्वारा पुतला कुचला जाना आकर्षक का केन्द्र रहा। पूरे मेले क्षेत्र में जगह जगह मिठाई, महिला सौन्दर्य प्रसाधन की दुकानों के अलावा लोहे व लकड़ी के सामानों की दुकाने सजी रहीं। बच्चों ने झूलों सहित ट्रेन की सवारी आदि का जमकर लुफ्त लिया। बड़े बुजुर्ग, महिला, युवक युवतियों सहित लोगों की भारी भीड़ मेले में देखी गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह, एस आई पीके सिंह, एस आई रमाशंकर यादव, राजेश गौतम सहित पुलिस, महिला पुलिस व पीएसी के जवान भीड़ सम्भाले हुए रहे। देर रात तक गांव के सड़को पर लोगों के आने जाने का सिलसिला जारी रहा। मेले के दूसरे दिन मंगलवार को विराट दंगल का आयोजन आयोजन समिति द्वारा किया गया है जिसमें क्षेत्रीय पहलवानों के अलावा गोरखपुर, वनारस आदि स्थानों से पहलवानों के कुश्ती कला का प्रदर्शन होगा।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking