खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। मां नारायणी सामाजिक कुम्भ आयोजन समिति के द्वारा कुम्भ स्थल के नजदीक गांवों में रहने वाले कुम्हारों को समिति द्वारा सम्मानित किया गया। पनियहवा निवासी रघुनंदन प्रजापति, रमेश प्रजापति, नंदलाल प्रजापति व लालबिहारी प्रजापति को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मां नारायणी सामाजिक कुम्भ के संयोजक व नमामि गंगे गोरखपुर के सह क्षेत्रीय संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फार लोकल के आह्वान को बल देने के लिए इस प्रकार का प्रयास करना चाहिए। स्थानीय उत्पाद को महत्व देकर हम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा कर सकते हैं, इसलिए छोटे-छोटे उद्योग चलाने वाले लोगों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। इस अवसर पर अनुराग प्रताप सिंह, सुरेंद्र साहनी, अजय मिश्रा, राकेश निषाद, भुआल गोंड़, रमेश निषाद, मनोज शर्मा, रमेश चन्द्र, अर्जुन साहनी आदि लोग उपस्थित रहे।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…