News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: मां नारायणी सामाजिक कुम्भ समिति द्वारा 75 हजार दीपोत्सव कार्यक्रम की बांटी गई जिम्मेदारी

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 25, 2021  |  9:43 PM

470 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मां नारायणी सामाजिक कुम्भ समिति द्वारा 75 हजार दीपोत्सव कार्यक्रम की बांटी गई जिम्मेदारी

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। मां नारायणी सामाजिक कुंभ के कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक छितौनी नगर पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार की सायं वरिष्ठ नेता भाजपा बद्रीनाथ तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें “आजादी की 75 वी वर्षगाँठ- 75 कार्यक्रम के अंतर्गत 75 हजार दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम की जिम्मेदारी बांटी गई।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक व भाजपा नमामि गंगे गोरखपुर क्षेत्र सह संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि आज़ादी का अमृत महोत्सव में सामाजिक कुम्भ द्वारा आयोजित होने कार्यक्रम 75 कार्यक्रम में दीपावली के अवसर पर पनियहवा में सामाजिक कुम्भ स्थल पर 75000 दीपदान करने के लिए विकास सिंह को कार्यक्रम प्रमुख व मनीष शर्मा, भुवाल गोंड़ तथा मुन्ना जायसवाल को सह प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। स्वच्छता के लिए सुनील यादव, जयकरण यादव, ध्वज साज-सज्जा अर्जुन साहनी , रंगाई प्रभाकर पांडेय , फोटोग्राफी वीरेंद्र व रणधीर साहनी, जलपान अंकित तिवारी व मनीष चौहान, ध्वनि विस्तारक व जनरेटर इत्यादि सुनील यादव, दीप एकत्रीकरण छट्ठू प्रजापति व दिवाकर कुशवाहा, सोशल मीडिया मनीष चतुर्वेदी व आयुष शुक्ला, मीडिया रोशन लाल भारती, अतिथि आनंद तिवारी तथा वैदिक मंत्रोचार पंडित अंकित मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई ।

बैठक में रामभजु चौहान, दीपू सरावगी, प्रींसु गुप्ता, रोशन लाल भारती, अनुराग प्रताप सिंह, ,सुरेंदर साहनी, योगेन्द्र सिंह, प्रदीप मिश्रा, अंकित तिवारी, यशपाल कुशवाहा, बीरेंदर पांडेय, मनोज शर्मा, बीरेंदर निषाद लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking