News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: पद्मश्री डा. कमलाकर राम त्रिपाठी का भुजौली के राष्ट्रीय इण्टरमीडिएट कालेज में हुआ जोरदार स्वागत

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 19, 2022  |  9:34 PM

687 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पद्मश्री डा. कमलाकर राम त्रिपाठी का भुजौली के राष्ट्रीय इण्टरमीडिएट कालेज में हुआ जोरदार स्वागत

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के भुजौली बाजार स्थित राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कालेज परिसर में शनिवार को बीएचयू के पूर्व विभागध्यक्ष (नेफ्रोलॉजी) पद्मश्री से विभूषित डाँ.कमलाकर राम त्रिपाठी का जोरदार स्वागत किया गया। डा.त्रिपाठी ने स्कूली बच्चों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

राष्ट्रीय इन्टरमीडिएट कालेज भुजौली प्रमुख में शनिवार को पद्मश्री डा. कमलाकर त्रिपाठी का चिकित्सा क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार मिलने के बाद उन्हें फुलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया तत्पश्चात प्रधानाचार्य डा.देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सनद रहे कि डा. त्रिपाठी सेवानिवृत्त होने के बाद भी नि:शुल्क परामर्श देते रहते है। सैकड़ों शोध प्रवन्ध, सत्रह से अधिक देशों में चिकित्सकीय परामर्श, किड़नी रोग के निदान आदि के सार्थक प्रयास के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य डा. त्रिपाठी ने इस अवसर को पूरे क्षेत्र के लिए गौरवशाली क्षण बताया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यवक्ता डा. निलेश मिश्र ने कहा कि डा. त्रिपाठी की शैक्षणिक यात्रा बनारस से शुरू हुई और पूरे पूर्वांचल में शायद ही इनके जैसा कोई विशेषज्ञ है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डा. रविकेश मिश्र ने किया, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य अश्विनी पान्डेय, डा. गोरख राय, प्राचार्य कुलदीप पान्डेय, प्राचार्य दीपक मिश्र, सन्दीप मिश्र, सेतुवन्धु मिश्र, राजेश्वर सिंह, नत्थू शर्मा, संजय पाण्डेय, गिरिजेश मल्ल, उत्तम प्रजापति, रजनीश मिश्र, सत्येन्द्र मिश्र, आशीष सिंह, मनीष राय, शिल्पा सिंह, दीपिका सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संजय पान्डेय ने किया।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking