खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बोधीछपरा में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला सम्पन्न हुआ। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा मनोज जायसवाल द्वारा फीता काटकर एवं गौ माता की पूजन कर किया गया। मेले में आए 406 पशुओं का चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की गई।
मेले में आए पशुपालकों को संबोधित करते हुए विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है यहां पशुपालन का विशेष महत्व है। तकनीकी के इस युग में भले ही खेती मशीनरी पर आधारित हो गई है किन्तु आज भी खेती में पशुओं का कम योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान भाई पशुपालन से दुग्ध उत्पादन करके अपनी आय बढ़ाने के साथ ही खेतों में गोबर की खाद का प्रयोग करके उत्पादन लागत कम कर सकते हैं। इससे एक तो मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होगा दूसरा खेतों में रासायनिक खाद का प्रयोग कम करने भोजन भी बिषमुक्त होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार भी किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. रविन्द्र प्रसाद ने विभाग द्वारा पशुपालकों के लिए दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। पशु चिकित्साधिकारी डा.अमर सिंह ने पशुओं में होने वाली बिमारियो वह उसके रोकथाम के विषय में विस्तार से बताया गया। पशुपालक सुरेश, राधे साहनी, बालेश्वर, रमाकांत, शंकर, रंजीत आदि को मुख्य अतिथि ने अपने हाथों से पोषक पैकेट व दवाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुमन देवी ने किया। पशुधन प्रसार अधिकारी संजय भारती, पैरावेट पशु मित्र जितेन्द्र गुप्ता, राजेश यादव, महबूब आलम, रमेश आदि ने पशु मेला में आए पशुओं का परीक्षण सहित उपचार किया।
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…