खड्डा/कुशीनगर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खड्डा इलाके के बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामग्री वितरण और जनसभा तथा गण्डक नदी के छितौनी तटबंध पर प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को दोपहर बाद सीएम के आगमन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, एडीएम, एसडीएम खड्डा हेलीपैड और जनसभा के लिए जमीन तलाशने में जुटे हुए हैं।
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार खड्डा कस्बे के चीनी मिल परिसर स्थित श्री गांधी इण्टरमीडिएट कालेज खेल मैदान में जनसभा और तुर्कहां सीएचसी के बगल में स्थित प्राइमरी पाठशाला के समीप हेलीपैड के लिए जमीन उपयुक्त होने की चर्चा चल रही है। वहीं जेसीबी मशीन से साफ सफाई और खड्डा छितौनी नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की फौज खेल मैदान और आस पास के क्षेत्रों सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई आदि कार्य में जुटे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक जिलाधिकारी उमेश मिश्र, एसपी सन्तोष कुमार मिश्रा सहित जनपदीय अधिकारियों एवं बाढ़ एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सीएम के आगमन के दृष्टिगत तैयारियों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। विधायक विवेकानंद पाण्डेय भी कार्यक्रम को लेकर लखनऊ से खड्डा आकर अधिकारियों के साथ सभी तैयारियों का स्वयं जायजा लेते हुए सीएम कार्यालय से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।
तहसीलदार महेश कुमार ने बताया कि चीनी मिल परिसर स्थित श्री गांधी इण्टरमीडिएट कालेज में जनसभा के लिए तैयारी चल रही है। कुछ समय बाद सभी कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार होगी।
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…
बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…