खड्डा/कुशीनगर। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर खड्डा के कांग्रेस नेताओं ने देश में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा मूल्यवृद्धि को लेकर खड्डा पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन कर सरकार से दाम नियन्त्रित करने की मांग की।
देशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पेट्रोल पंपो पर प्रदर्शन किया गया।खड्डा स्थित पेट्रोल पंप पर जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में खड्डा-पड़रौना मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में बेतहासा बृद्धि को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने सरकार विरोधी नारे लगा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला महासचिव अजय जायसवाल, ब्लाक अध्यक्ष रतन मद्धेशिया, आफताब आलम, लालबाबू, अशोक सिंह, विजेन्द्र मल्ल, फत्ते आलम, अभय सिंह, वाजिद अली, केशव गुप्ता नंदलाल, तारीफुन निशा, साजिद अली, हरेंद्रलाल आदि उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…
खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…
साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…