खड्डा/कुशीनगर। खड्डा के नवनिर्मित तहसील भवन के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रविवार को मण्डलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अमला खड्डा तहसील भवन, कार्यक्रम व सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित को निर्देशित किया गया।
रविवार को गोरखपुर मण्डल के मण्डलायुक्त रविकुमार एन.जी., पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर जे. रविन्द्र गौंड, जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने संयुक्त रुप से खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय के साथ काली मंदिर ग्राउंड, श्री गांधी किसान इण्टर कालेज के कार्यक्रम स्थल तथा हेलीपैड, पार्किंग स्थल आदि के तैयारियों के सम्बन्ध में बारीकी से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को समय से तैयारी पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने नवनिर्मित तहसील भवन का भी निरीक्षण कर सभी तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर एवं पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न होने पाये के संबंध में सभी को कड़े निर्देश दिये गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, सीएमओ सुरेश पटारिया, उपजिलाधिकारी भावना सिंह, क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा, नायब तहसीलदार रवि यादव, प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित शर्मा, सहित भाजपा नेता गण सहित प्रशासनिक एवं पुलिस के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…