खड्डा/कुशीनगर। 29 मार्च को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में सम्भावित आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को खड्डा क्षेत्रांतर्गत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया गया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
शनिवार को विधायक विवेकानंद पाण्डेय, जिलाधिकारी रमेश रंजन, एसपी धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में संभावित दौरे एवं खड्डा तहसील के निर्माणाधीन तहसील भवन के उद्घाटन समारोह के कार्यक्रम प्रस्तावित होने से हैलीपैड, स्थान चयन सहित तैयारियों व सुरक्षा आदि को लेकर कस्वे के काली मंदिर के पास खेल मैदान एवं इण्टर कालेज के खेल मैदान का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को तैयारी पूर्ण करने को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम भावना सिंह, तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि यादव, एसएचओ खड्डा अमित शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता डा.निलेश मिश्र, मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…