खड्डा/कुशीनगर। डीएम के गांवों में होने वाले जलजमाव की समस्या को दूर करने के निर्देश के क्रम में एसडीएम ऋषभ पुण्डीर ने शिकायत के क्रम में कोहरगड्डी, नारायनपुर और पड़रही में जलजमाव और नाली निर्माण में बाधा से उत्पन्न हुई समस्या को ग्राम वासियों को समझा बुझाकर कर दूर करा दिया।
तहसील क्षेत्र के पड़रही छितौनी संपर्क मार्ग के दाएं और सड़क के किनारे नाली का कार्य ग्राम पंचायत के प्रस्ताव व फंडिंग से शुरू कराया गया परंतु आधा होकर रोक दिया गया था, पिछले दिनों वर्षा होने के कारण ग्रामवासी जल भराव की समस्या से त्रस्त थे। एसडीएम ने अतिक्रमण हुए जगह से मिट्टी हटवा कर नाली निर्माण कराए जाने की सहमति बना दिया और नाली का निर्माण हो गया। इसी तरह कोहरगड्डी और नारायनपुर में जलभराव की समस्या को एसडीएम की पहल पर दूर कर दिया गया जिससे बारिश आने पर गांव में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…
बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…