News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: समाजवादी युवजन सभा ने दिया धरना, सरकार पर जमकर बरसे सपाई

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 7, 2021  |  8:18 PM

592 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: समाजवादी युवजन सभा ने दिया धरना, सरकार पर जमकर बरसे सपाई
  • नगर के सुबाष चौक पर चला लगभग दो घण्टे धरना
  • तहसीलदार को राज्यपाल को सम्बोधित 15 सूत्रिय ज्ञापन सौंपा

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सरकार विरोधी नारे लगाते हुए नगर के सुवाष चौक पर 15 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना दिया। तहसीलदार द्वारा ज्ञापन लेने व कार्रवाही का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान खड्डा व हनुमानगंज पुलिस सुरक्षा ब्यवस्था में चाक चौवन्द रही।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

खड्डा नगर पंचायत के सुबाष चौक पर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार समाजवादी पार्टी के नेताओं ने युवजन सभा के विधान सभा अध्यक्ष शेषनाथ यादव की अध्यक्षता में सभा कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियो के विरोध में जमकर भाषणबाजी की। उन्होने प्राकृतिक आपदाओं से गन्ना, केला, धान के क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा दिलाने, बाढ़ से प्रभावित गावों के लोगों को आवास व बन्धे का निर्माण कराने, बढ़ती हुई डीजल, पेट्रोल, गैस, बीज, खाद्य पदार्थो का मूल्य नियंत्रित करने, तहसील मुख्यालय बनाने की पहल करते हुए विधानसभा क्षेत्र के सभी टूटी सड़कों का निर्माण कराने और गन्ना मूल्य की बृद्धि कर 400 रूपये किये जाने सहित अन्य मांग की है। लगभग दो घण्टे तक चले धरना स्थल पर तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने पहुंचकर मांगो से सम्बंधित ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान सपा के पूर्व प्रदेश सचिव एन.पी कुशवाहा, सपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट विजय प्रताप कुशवाहा, जिला सचिव ब्यास मिश्रा, लक्ष्मी नारायण उर्फ मिठाई यादव, पूर्व प्रमुख जिलाजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष धीरज सिंह, अध्यक्ष मुन्ना राजभर, जिलाध्यक्ष परवेज आलम, उदय प्रताप शंकर, बृजेश उर्फ शिवा, सरतेज यादव, विवेक ओझा, अरविंद मिश्रा, सोनू यादव, सुबाष साहनी, अनिल मोर्या, भोला यादव, राजेश यादव मुन्ना, विशाल शर्मा, सुमन्त पाण्डेय, बबलू यादव पहलवान आदि मौजूद रहे। संचालन पन्नेलाल यदुवंशी ने किया। इस दौरान खड्डा के एस एच ओ आरके यादव, हनुमानगंज पंकज गुप्ता, एस आई रमाशंकर यादव सहित पुलिस फोर्स मौजूद रही।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking