News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: पीएचसी पर लगा वाटर एटीएम बंद देख विफर पड़ी एसडीएम, तत्काल दुरुस्त कराने के दिए निर्देश

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 19, 2022  |  8:30 PM

724 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पीएचसी पर लगा वाटर एटीएम बंद देख विफर पड़ी एसडीएम, तत्काल दुरुस्त कराने के दिए निर्देश

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल पर लगे वाटर एटीएम बन्द होने पर नाराजगी जताते उसे तत्काल ठीक कराने का अल्टीमेटम दिया। एसडीएम अस्पताल परिसर व वार्डों की गंदगी देख विफर पड़ी। उन्होंने एमवाईसी से व्यवस्था सुधार करने की हिदायत दी।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

मंगलवार को एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय अचानक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड्डा पहुंच अस्पताल का निरीक्षण किया। मरीजों को पीने के लिए लगे वाटर एटीएम सही नहीं मिलने पर प्रभरी चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार गुप्ता से इसे तत्काल दुरूस्त कराने के लिए कहा। अस्पताल परिसर में दिखी गंदगी देख विफर पड़ी। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को ठीक कराने की हिदायत दी। उन्होंने मरीजों को चिकित्सा सुविधा देने के लिए सभी कर्मचारियों से समय से अस्पताल में उपस्थित रहने पर जोर देते हुए लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

इसी तरह उपजिलाधिकारी श्रीमती उपमा पाण्डेय ने खड्डा के चीनी मिल गेस्ट हाउस पर दोपहर बाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्रा की उपस्थिति में नगर के सभी सरकारी बैंकों के शाखा प्रवंधको के साथ बैठक ली। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वधन योजना में ज्यादे से ज्यादे लोगों को लाभान्वित करते हुए छोटे छोटे रेड़ी व पटरी दुकानदारों को न्यूनतम 10 हजार तक ऋण देकर उनको रोजगार देने को कहा। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट वैंक, यूपी बड़ौदा बैंक, सेन्ट्रल बैंक आदि शाखाओं के शाखा प्रवंधक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

कुशीनगर। जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए…

सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking