खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा ब्लाक के लक्ष्मीपुर पड़रहवा ग्राम सभा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर राजभर का सपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में राजभर समाज के लोगों से सपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
खड्डा विकास खंड के लक्ष्मीपुर पड़रहवा में रविवार को संविधान बचाओ-राजभर सम्मान समारोह को श्री राजभर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उत्सव, मूर्तियों और धार्मिक क्रिया कलापों द्वारा अपनी नाकामी छिपाकर जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। लोगों को ध्यान समस्याओं की ओर न जाय भाजपा इस फिराक में लगी हुई है। हमें अपने अतीत से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगा। हमें अपनी मेहनत ताकत से शिक्षा व अपने अधिकार वापस लेने हैं। इसके लिए सबसे पहले हमें संगठित होना होगा। समाजवादी पार्टी की सरकार ने हमें अनुसूचित जाति की सूची में शामिल कर हमारे प्रगति के रास्ते को खोलने की कोशिश की। राजभर समाज को सम्मान समाजवादी पार्टी ही दिला सकती है। इसलिए हमें समाजवादी पार्टी के हाथों को मजबूत करना होगा। अध्यक्षता मुन्ना राजभर ने किया। कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता एनपी कुशवाहा, पूर्व प्रमुख जिलाजीत यादव, भगवानदयाल गुप्ता, धीरज सिंह, मिठाई यादव, कैसर जमाल, संजय यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान मनोज कुशवाहा, ओमप्रकाश राजभर, संतोष, रामू राजभर, नंदकिशोर, छेदी, बिकाऊ, लोरिक राजभर, नथुनी, दिलीप, प्रमोद, उदय प्रताप, मुन्ना यादव, हर्ष दधिच, दीनानाथ, भोला, सोनू, दिग्विजय गिरी आदि मौजूद रहे।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…
कुशीनगर। बच्चों को बचपन में धर्म का ज्ञान देना वह जीवन भर उसका स्मरण…
हाटा कुशीनगर। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि विचारधारा आधारित संगठन ही…
खड्डा- कस्बे में संचालित है आयुष्मान हास्पिटल बुजुर्ग की मौत होने के बाद संचालक…