खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बालाजी मेहंदीपुर वाले की नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने शामिल होकर पूरा नगर भ्रमण क्षेत्र किया।
खड्डा कस्वे में बाला जी महराज मेहंदीपुर वाले के जन्मोत्सव कार्यक्रम में बुधवार से ही चल रहे अखण्ड हनुमान चालीसा पाठ की पूर्णाहुति के बाद झांकी सजाकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में नगर के युवा मण्डली, महिला मण्डली ने गाजे बाजे के साथ हाथों में ध्वज लेकर शोभा यात्रा निकाली। बालाजी महाराज मेहंदीपुर वाले एवं हनुमान जी के जयघोष से पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। विधायक विवेकानंद पाण्डेय शोभा यात्रा में शामिल होकर नगर क्षेत्र का भ्रमण कर बाला जी से आशीर्वाद लिया। शाम को प्रसाद ग्रहण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस दौरान भाजपा नेता आलोक तिवारी, दुर्गेश्वर वर्मा, संतोष जायसवाल, रामसहाय दुबे, प्रिंस मद्धेशिया, दीनानाथ मद्धेशिया, विजय कन्नौजिया, धीरज सिंह, अजय जायसवाल, राजू डालमिया, प्रदीप शर्मा एवं आयोजक मण्डल के राजीव मोदनवाल, प्रदीप केशरी, शुभम रौनियर, मुकेश मोदनवाल, आदर्श मोदनवाल, नीरज मद्धेशिया, राजन तिवारी, संदीप, सर्वेश पाल, गणेश मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…