News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: उपजिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता रैली को दिखाई हरी झण्डी।

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 13, 2021  |  8:05 PM

805 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: उपजिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता रैली को दिखाई हरी झण्डी। WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। छितौनी इण्टर कालेज में बुधवार को उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा निर्वाचक भागीदारी जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया। बच्चों द्वारा निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

एसडीएम अरविंद कुमार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्वोधित करते हुए कहा कि मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। विद्यार्थियों को एक जागरूक मतदाता बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वे खुद के साथ अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें, ताकि आगामी विधानसभा निर्वाचन- 2022 में होने वाले मतदान में सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सके। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानाचार्य डॉ० देवेन्द्र मणि त्रिपाठी , तहसीलदार कृष्णगोपाल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार रवि यादव, प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने विद्यार्थियों से मतदान के महत्त्व के प्रति अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह, अध्यापक सत्येंद्र कुमार सिंह, आदर्श कुमार तिवारी गुलाब चंद, नरेंद्र प्रसाद, लिपिक प्रमोद सिंह, जितेंद्र यादव, महंथ मिश्र, प्रभात मल्ल, विजय कुशवाहा, गुलाब गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, श्याम सुंदर चौधरी, विवेकानंद यादव, संजीव सिंह, दिनेश यादव, श्रवण कुशवाहा, मुक्तिनाथ कुशवाहा, गोल्डी, सरोज भारती सहित सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking