News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में उपहार के सामानों में गोलमाल, ब्लाउज एवं पेटीकोट पीस गायब

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 1, 2024  |  2:20 PM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में उपहार के सामानों में गोलमाल, ब्लाउज एवं पेटीकोट पीस गायब
  • 219 जोड़े की शादी में कुल 1 करोड़ 11 लाख 69 हजार रुपए होंगे सरकार का खर्च

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा ब्लॉक परिसर में कल संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जिम्मेदारों ने बंधू को दिए जाने वाले उपहार के सामानों में कटौती कर दी। शूटकेश में रखे सामानों में ब्लाउज़ और पेटीकोट गायब था, शिकायत पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार ने ठेकेदार से जबाब सवाल करते हुए उन्हें उपलब्ध कराने की चेतावनी देते हुए उपलब्ध कराने को कहा है।

आज की हॉट खबर- “त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी...

खड्डा ब्लॉक परिसर में गुरुवार को तय समय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया था जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय उपस्थित होकर सरकार के इस कदम की प्रशंसा करते हुए 219 वर-वधू के जोड़े को गृहस्थ जीवन की मंगल कामना करते हुए आशिर्वाद दिया। जिले और ब्लाक के जिम्मेदारों ने योजना पर पलीता लगाने के क्रम में सूटकेस से ब्लाउज और पेटीकोट गायब करा दिया। कुछ लाभार्थियों ने बिछुआ और पायल भी नहीं होने की शिकायत की। जब बात जिम्मेदारों तक पहुंची तो

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने ठेकेदार से पेटीकोट और ब्लाउज को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया और कार्रवाई की चेतावनी दी।

योजना में मिलता है लाभ

  • आर्थिक रूप से कमजोर वीपीएल परिवार के लिए शादी अनुदान के रूप में 51 हजार रुपए दिए जाते हैं।
  • 35,000₹ वधू के खाते में भेजे जाते हैं।
  • 10,000₹ के उपहार दिए जाते हैं।
  • 6,000₹ शादी में प्रत्येक जोड़े पर खर्च होते हैं।
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking