Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

खड्डा: त्योहारों को लेकर थाने पर हुई व्यापार मण्डल की बैठक

Sanjay Pandey
Reported By: Sanjay Pandey
Nov 5, 2023, 7:57 PM IST • अब तक 598 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • एसएचओ खड्डा आशुतोष सिंह ने दीपावली, छठ के मद्देनजर की व्यापारियों संग बैठक

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाने पर थानाध्यक्ष कक्ष में रविवार को प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों को लेकर व्यापार मण्डल की बैठक आहूत की गई। बैठक में सभी से आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने एवं सहयोग की अपील की गई।

खड्डा थाने पर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं नगर सभासदों की उपस्थिति में आगामी दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों को शांतिप्रिय व सकुशल ढंग से संपन्न कराने की हम सब पर जिम्मेदारी है। उन्होंने पटाखे और आतिशबाजी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। त्योहारों को आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।

Advertisement

इस दौरान एसआई अखिलेश सिंह, सब इंस्पेक्टर प्रिंसी पाण्डेय, व्यापार मण्डल के राम अवध मद्धेशिया, सभासद विनोद यादव, रोहित श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, नत्थू मोर्या, दीनानाथ मद्धेशिया, दीलिप वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Sanjay Pandey

तहसील प्रभारी खड्डा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi