खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भजनछपरा गांव में बुधवार को घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई और दो रिहायशी झोपड़ियों सहित पूरा सामान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई।
भजनछपरा गांव निवासी गोरख राजभर का गांव के उत्तर दिशा में रिहायशी घर है। बुधवार को घर पर खाना बन रहा था इसी दरम्यान चूल्हे की चिंगारी से आग पकड़ लिया और देखते ही देखते उसकी दो झोपड़ियां और अनाज, कपड़े, बिस्तर, चौकी सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। खड्डा पुलिस ने देखरेख में आग बुझाने में मदद की।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…