News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: तीन सिपाहियों ने सिंघम की तरह मारी एंट्री, फरिश्ता बनकर बचाई महिला की जान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 18, 2023  |  5:23 PM

298 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: तीन सिपाहियों ने सिंघम की तरह मारी एंट्री, फरिश्ता बनकर बचाई महिला की जान WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । पुलिस की छबि पर कई बार दाग लगते रहते हैं। लेकिन कभी-कभी पुलिस की कार्यों की सराहना हर आम लोगो की जुबान पर भी होती है। ऐसा ही एक मामला सोमवार के दिन जिले के खड्डा थाना क्षेत्र में हुआ,जो आम लोगो के बीच सुर्खिया इक्कठा कर रहा है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

दरअसल जिला महराजगंज के थाना कोठीभार अंतर्गत ग्राम रानीपुर निवासी श्याम लाल कुशवाहा अपने पत्नी सरिता कुशवाहा के साथ मदनपुर माता के दर्शन करने गए हुए थे। दोनो एक दूसरे के लिए माता रानी के दरबार में शीश झुका कर सलामती ,संपन्नता की अरजी विनती किया,फिर घर वापस होने के लिए चले। रास्ते में खड़ा थाना क्षेत्र के नारायणी नदी पनियहवा पुल पर पति पत्नी रोक कर सेल्फी लेने की विचार करने लगे, फिर बातो बातो में पति पत्नी के बीच विवाद हो गया,फिर पत्नी सरिता ने पुल से नदी में छलांग लगा ली,पति ने बचाने का प्रयास करते हुए शोर किया , फिर माता रानी की आशीर्वाद काम आया, पुल के नीचे बोट वाला राजेंद्र निषाद यह देख दौड़ पड़ा,उसने इसकी सूचना क्षेत्र शांति भ्रमण पर निकले आरक्षी शशिकेश गोस्वामी को दिया उन्होंने बिना देर किए साथी आरक्षी चंदन यादव,हेड कांस्टेबल रमेश यादव,सामाजिक कार्यकर्ता लाल साहब जयसवाल को लेकर तुरंत पनियहवा पूल पर पहुंच कर नदी में बोट चालक के सहयोग के लिए नदी में उतर गए, और रस्सी के मदद लेते हुए सरिता को बचाने में सफल हो गए। पुलिस कर्मियो ने तत्परता दिखाते हुए सरिता की नई जीवन दिया। और एंबुलेंस बुला कर तुर्कहा अस्पताल भेजा। वही सरिता के पति श्यामलाल ने कुशीनगर की धाकड़ धवल की पुलिस को इज ग्रेट कहा।

पुलिस की इस सराहनीय कार्य की चर्चा जंगल की आग की तरह चहुओर चौखट की अंदर और बाहर तेजी से होने लगी है। आम लोगो द्वारा इन पुलिसकर्मियों को साधुवाद खूब मिला रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा में इस बार सिर्फ 50 दुकानों को मिलेगा पटाखा बिक्री का लाइसेंस, 20 दुकानदारों के सामने खड़ा हुआ संकट
हाटा में इस बार सिर्फ 50 दुकानों को मिलेगा पटाखा बिक्री का लाइसेंस, 20 दुकानदारों के सामने खड़ा हुआ संकट

श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में सजेगा पटाखा बाजार, सुरक्षा मानकों का…

सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त
सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त

कुशीनगर। जिले में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता के…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज

हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking