News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: संचारी रोग से बचाव के लिए स्वयं सेवकों ने किया जागरूक

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 13, 2023  |  7:50 PM

524 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: संचारी रोग से बचाव के लिए स्वयं सेवकों ने किया जागरूक

खड्डा/कुशीनगर। राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के दूसरे दिन सोमवार को खड्डा विकास खण्ड के राष्ट्रीय इन्टरमीडिएट कालेज भुजवली प्रमुख के एनएसएस के स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी संजय पांडेय के नेतृत्व में उद्धव छपरा गांव में घर- घर जाकर संक्रामक रोगों से बचाव के लिए सुझाव दिया।

आज की हॉट खबर- एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा...

सोमवार को विद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने टोली बनाकर कार्यक्रम अधिकारी संजय पाण्डेय के साथ ग्राम पंचायत उधोछपरा में प्रत्येक घरों पर जाकर लोगों में होने वाली संक्रामक बिमारियों तथा साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया। स्वयंसेवकों ने हीटवेव से बचाव आदि के बारे में जानकारी देने के साथ शैक्षणिक सर्वे भी किया। इस अवसर पर बच्चों ने तमाम मनोहारी एवं उद्देश्य परक कार्यक्रम भी गांव के खलिहान में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर गिरीजेश मल्ल एवं रामस्वरूप पान्डेय ने स्वयं सेवकों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, स्वास्थ्य, कौशल विकास आदि विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी संजय पांडेय ने स्वयं सेवकों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर पर गांव के तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…

एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking