खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली में बीती रात एक महिला का घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। जानकारी होने पर गुरुवार की सुबह दरवाजे पर भीड़ जुट गई।सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव में छोटे मुसहर की पत्नी गीता देवी 46 वर्ष का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आस पड़ोस के लोगों को जानकारी होने पर दरवाजे पर भीड़ जुट गई। सूचना
मिलते पर प्रभारी निरीक्षक नीरज राय, उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार यादव, ओमप्रकाश यादव, महिला कांस्टेबल पूर्णिमा सरोज, कांस्टेबल राजीव चौधरी, यशवंत यादव, उमेश यादव, राधेश्याम यादव, धनंजय सिंह आदि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौत को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस मामले के छानबीन में जुटी हुई है।
बार संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन खड्डा, कुशीनगर। जिलाधिकारी…
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…