खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव के समीप मंगलवार को ठोकर नम्बर 1 के बगल में एक गन्ने के खेत में 45 वर्षीया अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजकर शिनाख्त की कार्रवाई में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव के बगल में ठोकर नम्बर 1 के पास एक गन्ने के खेत में एक महिला उम्र लगभग 45 वर्ष का शव देखकर बगल के खेत में पानी चलाने गए लोगों ने देखकर शोर मचाया तो शव देखने लोगों की भीड़ जुट गई, मृत महिला के शरीर पर साड़ी एवं ब्लाउज है। शव से दुर्गंध आने के कारण शव तीन चार दिन पूर्व का होने का अंदेशा जताया जा रहा है। इसे लेकर आस पास सनसनी फ़ैल गई।
सूचना पर खड्डा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम में भेज पुलिस शिनाख्त की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संबंध में एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त का प्रयास जारी है।
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…
बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…