खड्डा/कुशीनगर। गण्डक नदी में दोस्तों संग स्नान करने गए खड्डा कस्बा निवासी एक युवक नदी में लापता हो गया। इस घटना को लेकर आस पास के गांवों सहित कस्बे में खलबली मच गई। स्थानीय गोताखोर की मदद से लापता युवक की खोजबीन जारी है लेकिन अभी पता नहीं चल सका है। घटनास्थल पर पहुंचे विधायक विवेकानंद पाण्डेय, चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा सहित कस्बे के लोगों की नदी पर भीड़ जुटी हुई है। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर एसडीआरएफ टीम लगाकर खोजबीन के निर्देश दिए हैं।
कस्बे के वार्ड नम्बर 8 इंदिरा नगर निवासी बच्चा लाल गुप्ता के छोटे बेटे लैब टैक्निशियन अभय गुप्ता उम्र 25 वर्ष गुरुवार को अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पीपा पुल के समीप ठोकर संख्या 3 पर बाइक खड़ा कर नदी में तीनों स्नान करने लगे। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे, इसे देख नदी के किनारे खड़ा एक लड़का पानी में कूदकर दो युवकों को किनारे कर दिया लेकिन अभय को पानी में नहीं देख सका और वह नदी में लापता हो गया। जानकारी व शोर सुनकर आस पास के मछुआरों ने नदी में काफी तलाश किया लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका है। स्थानीय पुलिस, अग्निशमन दल आदि मौजूद हैं, विधायक विवेकानंद पाण्डेय भी घटना सुनकर नदी पर पहुंचकर तहसीलदार महेश कुमार को एसडीआरएफ टीम लगाकर खोजबीन करने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल, आनंद सिंह, व्यास गिरी, प्रदीप विश्वकर्मा, कोमल जायसवाल, राजू गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, अमर जायसवाल आदि मौजूद रहे। खबर लिखे जाने तक अभी युवक का पता नहीं चल सका है।
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…
बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…