खड्डा/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के पिपरा वर सिवान निवासी एक युवक की मुम्बई के नाला सोपाड़ा में सीढी़ से गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार को शव घर आते ही परिजनों के करूण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।
परिजनों के अनुसार पिपरा वर सिवान के लालचनछपरा गांव निवासी हरेंद्र प्रसाद 42 वर्ष मुम्बई में मंगलवार की शाम सेटरिंग का काम कर के 10वीं मंजिल से नीचे उतर रहे थे कि पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गये। पास में काम कर रहे उनके साले के लड़के बलिस्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गयी। शुक्रवार की सुबह जब उनका शव गांव पहुँचा तो गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…