News Addaa WhatsApp Group

कसया: वैदिक मंत्रोच्चारण, सामाजिक रीति रिवाज और पूरी भव्यता के साथ 208 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 10, 2024  |  8:21 PM

19 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: वैदिक मंत्रोच्चारण, सामाजिक रीति रिवाज और पूरी भव्यता के साथ 208 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न
  • प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह एवं विधायक गण सहित जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधियों ने नव दंपत्तियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

 कुशीनगर । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज श्रीमती मालती पाण्डेय इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में सामूहिक रूप से 208 जोड़ो का धार्मिक रीति तथा वैदिक मंत्रोच्चारण, सामाजिक रीति-रिवाज और पूरी भव्यता के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमे से 184 हिंदू धर्म से संबंधित तथा 24 अल्पसंख्यक (मुस्लिम) समुदाय से संबंधित जोड़े रहे। सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, कसया पी एन पाठक, हाटा मोहन वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

आज की हॉट खबर- होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड —...

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत उपस्थित सम्मानित गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। पगड़ी पहनाकर अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह में पंडितों ने एक साथ माइक से विधिवत मंत्रोच्चारण, पूजन, होम-हवन के बाद विवाह के सातो वचनों से वर वधुओं को अवगत कराया।मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सभी नव दाम्पत्य जोड़ो का पारंपरिक विधि विधान से उत्साह पूर्ण वातावरण में विवाह और निकाह संपन्न हुआ। जनप्रतिनिधियों एवं अन्य उपस्थित अतिथियों के द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वर वधुओं को सांकेतिक 35000/ पैंतीस हजार का प्रतीकात्मक (डम्मी) चेक , परिधान, उपहार सामग्री और विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा मुख्य अतिथि ने 5 जोड़ी वर वधुओं को उपहार व फलदार पौधा भी भेंट किया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मलित जोड़ो को नव दांपत्य जीवन की हार्दिक बधाई एवं कुशल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहां की हमारी सभ्यता और संस्कृति हमें एक सूत्र में जोड़े रखने का काम करती है। अग्नि के समक्ष उसे साक्षी मानकर जो हम जो वचन लेते हैं उसे जन्मों तक निभाते हैं। पूरी दुनिया हमारी अलौकिक संस्कृति और सभ्यता का प्रशंसक है। कन्यादान एक महादान है इससे बड़ा पुण्य का कोई अन्य काम नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार की इस पहल से देश की बेटियों व नारी शक्ति को बल मिला है। केंद्र एवं राज्य सरकार उनके लिए लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। माननीय विद्यायक गणो ने भी समस्त नव विवाहित जोड़ों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ साथ हार्दिक बधाई भी दिया। साथ पुष्पवर्षा कर अपना अपना आशीर्वाद भी दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ,पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने परिणय सूत्र में बंधने वाले सभी नव दाम्पत्य वर वधू को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। अधिकारी गण ने कहा आगामी जीवन में आपको ढेर सारी खुशियां मिले ।आपका जीवन बेहतर हो। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से निशुल्क बेटियों की शादी की व्यवस्था की गई है, जिसे जिला प्रशासन के द्वारा पूरी तन्मयता से क्रियान्वित किया जा रहा है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking