News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अभिभावक  बच्चो को अच्छी शिक्षा ग्रहण कराये ताकि  वह ऊंचाईयो को छू सके- सुधीर राव 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 22, 2022  |  10:00 PM

423 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अभिभावक  बच्चो को अच्छी शिक्षा ग्रहण कराये ताकि  वह ऊंचाईयो को छू सके- सुधीर राव 
  • ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह में चयनित छात्रों को किया गया सम्मानित 

कसया/कुशीनगर । ग्रामीण क्षेत्रो में प्रतिभा की कमी नही है, शिक्षा एक ऐसा कवच है जिसके बलबुते कोई भी मुक़ाम हासिल किया जा सकता है l अभिभावक अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा ग्रहण कराये ताकि शिक्षा ग्रहण करने के बाद वह  उचाईयो को छू सके ।उक्त बातें कसया तहसील क्षेत्र के गांव परवरपार स्थित अति प्राचीन  शिव मंदिर परिसर  में  साधु बैजनाथ फाउंडेशन एवं माँ भारतीय जन सेवा समिति द्वारा आयोजित ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह में  विद्या ज्ञान में चयनित छात्र छात्रों  को सम्मानित करते हुए  बतौर मुख्य अतिथि  हाटा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने  अपने सम्बोधन में कही ।।कार्यक्रम की अध्यक्षता महर्षि अरविन्द विद्यामंदिर माध्यमिक विद्यालय कसया के  पूर्व प्रधानाचार्य चन्द्रिका शर्मा  ने किया l अध्यक्षी सम्बोधन में श्री शर्मा ने कहा कि  इस क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नही है अभिभावकों को अपने पाल्यो  को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना  चाहिए । कार्यक्रम के आयोजक व संचालन कर्ता धीरज कुमार राव ने आभार ज्ञापित किया।विद्याज्ञान विद्यालय  में चयनित छात्रों में अनुज मद्धेशिया , तृप्ति मद्धेशिया ,अमित मद्धेशिया,आयुष मद्धेशिया आदि को सम्मानित किया गया l 

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

इस अवसर पर  ज्योतिभूषण राव, रामेश्वर प्रजापति ,गजाधर मद्धेशिया, किशोर निषाद, मनोज प्रजापति, सरवर आलम, अमित मद्धेशिया,युवा गायक अश्वनी  कुमार दुबे ,प्रशांत किशोर यादव , सिंघासन पाण्डेय, गिरजाशंकर गुप्ता , कन्हैया मद्धेशिया ,गोधन राव  आदि उपस्थित रहे ।

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking