कुशीनगर । जिले की तरयासुजान पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त की कब्जे से बारह पेटी देशी शराब बरामद करते हुए उसे दबोचा है,तो वही तमकुहीराज पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके निशानदेही पर दस पेटी देशी शराब बरामद करने में सफल हुई है।
जानकारी रहे कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज अमित सक्सेना के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री परिवहन,निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना तमकुहीराज पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त धनन्जय चौहान पुत्र नगीना साकिन पुरानी तमकुहीराज थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से दस पेटी अवैध देशी शराब की बरामदगी की गई।
स्थानीय पुलिस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 352/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।
इसी क्रम में एक अन्य समाचार के अनुसार तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त मनीब पुत्र आसीम सा0 विरवट कोन्हवलिया थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से बारह पेटी अवैध देशी शराब की बरामदगी की गई। बरामदगी व गिरफ्ती के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 410/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
स्मरण रहे कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र द्वारा अवैध शराब की विक्री और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम ने तरयासुजान और तमकुहीराज पुलिस की सफलता हाथ लगी हैं।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…