सुकरौली/कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र हाटा के अंतर्गत आने वाले के ढाढ़ा चीनी मिल की डिस्टलरी लगाने के लिए जमीन अधिग्रहण करने से किसानों ने रोक दिया था।
किसान का आरोप था कि उनकी बची हुईं जमीन अधिग्रहण होने से उनके सामने अपनी जीविका का संकट आ जाएगा। जिससे वर्षों से किसानों के विरोध के कारण जमीन का अधिग्रहण नहीं हो सका। लिहाजा, रविवार की सुबह कई थानों की पुलिस जमीन अधिग्रहण करने पहुंची। लेकिन उन्हें आज भी किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान किसानों से पुलिस की खूब नोकझोंक हुई। मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम रहा।
मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दर्जनों किसानों को हिरासत में लिया है। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…
कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…
वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…