News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर महोत्सव ग्यारह साल पूरा करने जा रहा है, बधाई के पात्र है विनय राय : दिनेश सिंह,प्रभारी मंत्री

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 10, 2024  |  7:28 PM

55 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर महोत्सव ग्यारह साल पूरा करने जा रहा है, बधाई के पात्र है विनय राय : दिनेश सिंह,प्रभारी मंत्री
  • कुशीनगर महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील के फतेह मोमिरियल इंटर कालेज में मंगलवार को कुशीनगर महोत्सव 2024 का भव्य आगाज हुआ। योगी सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और कुशीनगर जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश सिंह ने  फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज तमकुहीराज के खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल और राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का फीता काटकर और खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर शुभारंभ किया। 
कार्यक्रम का श्री गणेश अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया गया,वही आयोजन समिति  द्वारा अतिथियों को फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। अपने संबोधन में जिला प्रभारी मंत्री दिनेश सिंह ने कहा कि आजकल रिश्ते भी 11 साल नहीं चलते और यह आयोजन 11 साल पूरा करने जा रहा है निश्चित तौर पर विनय राय की बधाई के पात्र हैं। उन्होंने  आगे कहा कि इस आयोजन के द्वारा न सिर्फ विलुप्त हो रहे खेल प्रतियोगिताओं को जीवंत किया जा रहा है बल्कि यहां के नौजवानों को एक मंच भी प्रदान किया जा रहा है।
आयोजन समिति के मुखिया और एपीएन न्यूज चैनल के मैनेजिंग एडिटर विनय राय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके आगमन पर आभार जताया। शुभारंभ के अवसर पर कुशीनगर  विधायक पीएन पाठक, पडरौना  विधायक मनीष जायसवाल, हाटा  विधायक मोहन वर्मा, तमकुहीराज  विधायक असीम कुमार, पडरौना नगर पालिका के अध्यक्ष विनय जायसवाल, कुशीनगर नगर पालिका के अध्यक्ष राकेश जयसवाल, किसान पीजी कॉलेज के अध्यक्ष अनूप कुमार राय, शिक्षक वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र राय, वरिष्ठ पत्रकार और प्रधान संघ विकाश खंड तमकुहीराज के अध्यक्ष रजनीश कुमार राय , राजा महेश्वर प्रताप शाही,जिलाधिकारी कुशीनगर विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा और खेल अधिकारी रवि निषाद उपस्थित रहे ।
  
ज्ञात हो कि कुशीनगर महोत्सव के 11वें वर्ष शुभारंभ हुआ जो 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा। महोत्सव का शुभारम्भ राज्यस्तरीय कुश्ती और वॉलीबॉल प्रतियोगिता से हुआ। वहीं महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मिनी मैराथन, तैराकी प्रतियोगिता का भी आयोज होगा और समापन के अवसर पर 15 दिसंबर को प्रशासन एकादश और महोत्सव एकादश के बीच एक दिवसीय मैत्री क्रिकेट मैच का भी आयोजन होगा।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking