News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर महोत्सव का शुभारंभ आज, प्रभारी मंत्री करेंगे उद्घाटन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 10, 2024  |  10:39 AM

61 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर महोत्सव का शुभारंभ आज, प्रभारी मंत्री करेंगे उद्घाटन

कुशीनगर। आज मगंलवार से प्रारंभ हो रहे कुशीनगर महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। आज महोत्सव का विधिवत उद्घाटन फतेह मेमोरियल इंटर कालेज तमकुहीराज में जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह करेंगे।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

जिले में आज से शुरू हो रहे कुशीनगर महोत्सव के कार्यक्रम की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय के हवाले से समिति के सदस्य आदित्य राय ने दिया। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 10दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे उक्त इंटर कालेज में बतौर मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा किया जायेगा। छः दिवसीय महोत्सव के कार्यक्रम का आगाज मगंलवार को राज्य स्तरीय कुश्ती एवं वॉलीबाल खेल के साथ होगा। जो तीन दिन चलेगा। इसी क्रम में 11नवंबर को ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के हनुमान मंदिर परिसर के सरोवर मे जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित होगा। तथा शाम छः बजे सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम प्रस्तुत होगा। वहीं 12दिसंबर को नगर पंचायत सेवरही के शिवाघाट की तट पर शाम 4बजे आरती,नदी पूजन एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। इसी बीच 13, से 15दिसंबर तक तमकुहीराज के रामलीला मैदान में कृषि एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन होना है। तथा 13और 14दिसंबर को शाम 5बजे सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम है।

अंतिम दिन 15दिसंबर को सुबह 9बजे तमकुही स्थित रामलीला मैदान से बनारहा मोड तक मिनी मैराथन दौड़ होना है। तथा शाम को कुशीनगर स्थित बुद्धा पीजी कॉलेज कुशीनगर के मैदान से सांस्कृतिक संध्या के साथ ही कुशीनगर महोत्सव का समापन होगा।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking