कप्तानगंज/कुशीनगर। कप्तानगंज ब्लाक के स्थानीय तहसील में रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार करने गयी विजिलेंस टीम को लेखपालों के विरोध का कड़ा सामना करना पड़ा, थानाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह आरोपी रजिस्टार कानूनगो व मछुआ संघ के तहसील अध्यक्ष को गिरफ्त में ले ली। तथा विजिलेंस टीम के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह अपने साथ गोरखपुर लेकर चले गये।
कप्तानगंज ब्लाक के मुजडीहा निवासी हीरा साहनी द्वारा पोखरी नीलामी में रजिस्ट्रार कानूनगो शिव कुमार गुप्ता द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस विभाग गोरखपुर से की थी, जिसको संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह मय टीम के साथ कप्तानगंज तहसील में छापामारी की, जिसमें आरोपी रजिस्ट्रार कानूनगो को रुपये के साथ रंगे हाथ पकड़े, जिस पर लेखपालों द्वारा कड़ा विरोध किया गया जिसमें लेखपाल व विजिलेंस टीम में काफी नोक झोंक हुई। तथा काफी मस्कत व एच एस ओ धनवीर सिंह के हस्तक्षेप के बाद टीम ने उक्त आरोपी रजिस्ट्रार कानूनगो व मछुआ संघ के अध्यक्ष राजेश साहनी को अपने हिरासत में ले ली, तथा अपने साथ लेकर चले गये।
इस संबंध में विजिलेंस टीम प्रभारी से दूरभाष पर जानकारी लेना चाहा तो की बार फोन करने के बाद भी रिसिव नहीं किया गया।
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…
मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…
हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…