कसया/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के निर्देशन में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 8 जुलाई को थाना पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा NH 28 महुअवाँ काटा के पास से एक मिनी पिकप UP 57 AT 7961 से तस्करी कर ले जाये जा रहे 06 राशि गोवंशी पशु बरामद किया गया तथा मौके से 02 अभियुक्तों 1.अजब हुसैन पुत्र ईश मुहम्मद साकिन रामपुर खुर्द थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज (बिहार), 2.अमरजीत यादव पुत्र विक्की यादव साकिन पुरैना कटया थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0स0 264/2022 धारा- 3/5ए/8/5बी उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह,उ0नि0 आकाश सिंह ,हे0का0लक्ष्मण सिंह ,हे0का0 राकेश कुमार गौड़,का0 विकास प्रजापति,का0 जयन्हिद यादव आदि शामिल रहे l
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…