News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: चोरी की 5 बाइक के साथ 2 चोर गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 28, 2023  |  5:10 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चोरी की 5 बाइक के साथ 2 चोर गिरफ्तार
  • बरामद मोटरसाइकिल की कुल कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये

कुशीनगर। शुक्रवार को कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत पकडिहवा नहर के पास से कसया पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की निशानदेही पर अलग अलग जगहों से चोरी पांच बाइकें बरामद कर ली गई हैं।

इसका खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह ने बताया कि,शुक्रवार दोपहर कसया थाना क्षेत्र क्षेत्र में पकडिहवा नहर के पास पुलिस टीम जांच कर रही थी थी,इसी बीच पकडिहवा नहर की तरफ से बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखे।पुलिस को देखते ही दोनों बाइक को मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन इससे पहले ही दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।जांच करने पर पता चला की बाइक चोरी की है,सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद हुई।आगे बताया कि अभियुक्तों अजीत कुमार पुत्र नन्दलाल प्रसाद निवासी डूमरी और लालबहादुर पुत्र चंडी शर्मा निवासी खेदनी को गिरफ्तार कर लिया गया,बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 680/2023 धारा 41,411,414 भादवि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में प्र0नि0 डा0 आशुतोष कुमार तिवारी,चौकी प्रभारी कुशीनगर उ0नि0 विवेक कुमार पाण्डेय,उ0नि0 अतुल कुमार,हे0का0 साहिल यादव,का0 रवि प्रकाश सिंह, का0 शिव विलाश मिश्रा,का0 राजेश प्रेमी, का0 संजय गुप्ता, का0 सोनू यादव शामिल रहे..

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking