प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस्तमामुल हक पत्रु मंसुर हक उम्र 20 वर्ष वार्ड नम्बर 10 शिवनगर थाना कप्तानगांज अपने पल्सर बाइक पर सवार होकर गोरखपुर से अपने घर कप्तानगंज जा रहा था। अभी वह अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के महुअवा खुर्द चौराहे के निकट पहुंचा ही था कि कप्तानगंज के तरफ़ से आ रही तेज़ रफ़्तार की स्विफ्ट डिजायर कार के चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। तभी किसी ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाने से प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता उपनिरीक्षक अंकित शुक्ला हेड कांस्टेबल रामसिंह यादव कांस्टेबल शुभम यादव मौके पर पहुंचकर उसके परिजनों को सूचना दी। मृतक की पहचान उसके जेब से मिले आधार कार्ड से हुई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि पांचायतनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…