News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अवारा कुत्तों के झुंड ने अज्ञात महिला पर किया हमला, हुई मौत

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Apr 6, 2024  |  10:40 AM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अवारा कुत्तों के झुंड ने अज्ञात महिला पर किया हमला, हुई मौत

मथौली बाजार/कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सतभरिया टोला नान्हूमुण्डेरा में बीते रात आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 25 वर्षीय अज्ञात महिला को बुरी तरह से अंगों को नोच डाला जिसकी तड़प तड़प कर मौत हो गई। मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि उक्त महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी । जो विगत कई वर्षों से अगल बगल के गांवों में घुम कर अपना जीवन यापन कर रही थी। नान्हू मुण्डेरा टोले के पश्चिम माइनर के किनारे शनिवार को सुबह उसका शव ग्रामीणों ने देखा तो उसके शरीर को कुत्तों के हमला का कई जगह निशान था। और वह लहुलुहान हो गयी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दिया‌ मौके पर मथौली चौक प्रभारी विक्रम अजीत राय , हेड कांस्टेबल हेमन्त शुक्ल एवं महिला कांस्टेबल ममता भारती ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान कराया। लेकिन पहचान नहीं हो पाया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला को आवारा कुत्तों के झुंड ने बुरी तरह से नोच डाला था। जो विक्षिप्त थी।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking