News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अंतराष्ट्रीय पर्यटन बुद्ध स्थली पर लगा कुड़ो का ढेर, बदबू से लोग परेशान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 6, 2022  |  9:35 PM

440 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अंतराष्ट्रीय पर्यटन बुद्ध स्थली पर लगा कुड़ो का ढेर, बदबू से लोग परेशान

कसया/कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थली कुशीनगर स्थित म्यांमार बुद्ध बिहार परिसर में पड़ा कूड़ा स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहा है। नपाप कर्मियों द्वारा उठाये न जाने से कूड़े कचरे का ढेर लगा हुआ है। जिससे मेला करने आने वाले पर्यटकों, स्थानीय लोगों को बदबू से दिक्कत हो रही है।

आज की हॉट खबर- मुख्यमंत्री और उनकी माता पर मौलाना की टिप्पणी से नाराज...

बुद्ध पूर्णिमा से चल रहे मेला परिसर में दर्जनों दुकानें लगी हुई है और भारी संख्या में महिला पुरुष, बच्चे यहां मेला करने के लिए आते हैं। मेले में दुकानों से निकलने वाला अपशिष्ट प्लास्टिक की पन्नियां, प्लास्टिक की बोतलें, खाद्य पदार्थों के रैपर आदि कई दिनों से पड़ा है। इनमें से निकलने वाली बदबू से मेले में आने लोग जब यहां से गुजर रहे हैं तो मुंह पर हाथ कर जा रहे है। मेला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार यहां कई दिनों से सफाई कर्मी नहीं आ रहे हैं। जबकि नियमित कचरा उठाने व सफाई की सूचना नगरपालिका प्रशासन को बार बार दी गयी है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सफाई कर्मियों से कहने पर वो ध्यान नहीं दे रहे हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि नगर प्रशासन सफाई को लेकर भले ही सजग हो लेकिन सफाई कर्मी सफाई अपनी मर्जी से करते हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि यहां सफाई व कचरा हटाने के लिये नपाप कर्मी पैसे की मांग करते हैं। जब पैसे दिए जाते हैं तो कूड़ा हटाते हैं लेकिन पैसे न देने पर ये कर्मी नहीं आते हैं।

संबंधित खबरें
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…

एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking