News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: थाई संस्कृति के पारम्परिक परिधानो में लोक नृत्य के बीच अष्ट धातु की निकली शोभा यात्रा 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 23, 2023  |  8:01 PM

605 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: थाई संस्कृति के पारम्परिक परिधानो में लोक नृत्य के बीच अष्ट धातु की निकली शोभा यात्रा 
  • यात्रा मुख्य मंदिर पहुंच, तथागत बुद्ध की विशेष पूजा के बाद किया चीबर दान 
  • यात्रा में थाई बौद्ध कलाकारों ने किया प्रतिभाग l 
  • थाई मोनेस्ट्री द्वारा निकाली गई 14वी अष्ट धातु शोभा यात्रा l 

कसया/कुशीनगर। तथागत भगवान  बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थलीय कुशीनगर में थाई मोनेस्ट्री द्वारा 14वीं अष्ट धातु की शोभा यात्रा गुरुवार को बौद्ध धर्म अनुयायियों व थाई कलाकारों के साथ पारम्परिक रूप से निकाली गयी l जिसमे पारम्परिक रूप से पूरी तरह थाई संस्कृतियों का अनूठा संगम देखने को मिला l 

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

शोभा यात्रा में देश विदेश के बौद्ध धर्मावलंबियों के साथ -साथ थाईलैंड के राजदूत व  स्थानीय  संभरात लोग भी शामिल रहे l इस यात्रा में थाई संस्कृति के साथ थाई  लोक नृत्य कलाकार थाई परिधानो में सजकर नृत्य कला से दर्शकों को मनमुग्ध कर रहे थे l शोभा यात्रा भ्रमण कर सीधे तथागत बुद्ध के मुख्य मंदिर पहुंच कर भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा का पूजन -अर्चन कर चीबर दान किया l  अष्ट धातु शोभा यात्रा का पारम्परिक उद्देश्यों  के अनुसार बुद्ध धातु अवशेष जो थाईलैंड से बुद्ध की महापारिनिर्वाण स्थलीय कुशीनगर  लाकर स्थापित किया गया है l जिसे पारम्परिक रूप से बुद्ध स्थलीय पर शोभा यात्रा निकाल कर विधि विधान के साथ तथागत  बुद्ध की पूजा -अर्चना की जाती है, तथा चीबर दान के साथ ही महादान भी किया जाता है l 

देखे वीडियो!

संबंधित खबरें
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान
तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान

कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking