Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
Advertisement

कुशीनगर: नगर निकायों के द्वारा कराये गये विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न की गयी

न्यूज अड्डा डेस्क
Nov 21, 2022, 7:40 PM IST • अब तक 673 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर।नगर निकायों में कराए गए विकास कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।बैठक में नगर निकायों में आरंभ, अनारम्भ, पूर्ण और अपूर्ण कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों में लंबित कार्य व अनारम्भ कार्य को शीघ्रता से शुरू कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य पूर्ण हो चुका हो तो संबंधित का भुगतान भी किया जाए। सभी पूर्ण कार्यों के फोटोग्राफ और पीपीटी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि विकास सही मायने में तब माना जायेगा जब शून्य पेंडेंसी हो। समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यदि संबंधित ठेकेदार कार्य नहीं कर रहे हैं या लापरवाही कर रहे हैं तो उन्हें टर्मिनेट किया जाए। अपर जिलाधिकारी महोदय को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि समस्त वैसे ठेकेदारों की बैठक ले और कार्य नहीं करने व लापरवाही करने पर उन्हें टर्मिनेट किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्क आर्डर देने के तत्काल बाद कार्य शुरू कर दें। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया कि निर्माणाधीन कार्यों की राजस्व की टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी और मौके पर सिविल का कार्य दिखना चाहिए। विकास कार्यों की प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा होगी। उन्होनें कहा कि अधिशासी अधिकारी सही आंकड़े उपलब्ध करावे।जिलाधिकारी ने नगर पालिकाओं में 02 हेल्थ ए टी एम व नगर पंचायतों में 01 हेल्थ ए टी एम की स्थापना हेतु अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया।

Advertisement

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवी दयाल वर्मा, सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत आदि मौजूद रहे।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi