कसया/कुशीनगर। कोरियाई कलाकारों के दल ने तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया और धम्म पाठ के साथ पूजन अर्चन कर विश्व शांति और आत्माओं की शांति की कामना की।
शनिवार को दोपहर के करीब पहुंचे कोरियाई कलाकारों के 20 सदस्यीय दल ने सर्वप्रथम महापरिनिर्वाण मन्दिर पहुंचकर भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन किया और भंते सागर, भन्ते अशोक, भन्ते डा0 नन्द रतन के धम्म वन्दना के बीच पूजन अर्चन कर बुद्ध को चीवर अर्पित किया। इसके बाद मुख्य मंदिर और स्तूप के पीछे अपने नृत्य कला का आकर्षक प्रस्तुतिकरण किया। उनकी कलाओं में कोरियाई संस्कृति की बेजोड़ झलक देखने को मिली। इसके बाद कोरियाई कलाकार रामा भार स्तूप पहुंचे जहां बुद्ध का विशेष पूजन किया। दल कल सुबह रविवार को वैशाली के लिए रवाना होगा।
इस दौरान गाइड सत्येंद्र सिंह, आमोद सिंहः, योगेंद्र चौरसिया, विनोद कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…