खड्डा/कुशीनगर। सरकारी राशन की दुकान पर वितरण में बोरी में ईंट, पत्थर, मिट्टी और केला रखकर पर्ची काटने का मामला सामने आया है। अनियमितता की शिकायत पर जांच करने पहुंचे ग्राम प्रधान और कोटेदार के परिजनों में नोंक झोंक और मारपीट की बात सामने आई है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले से संबंधित एक वीडियो भी सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खड्डा विकास खंड के ग्राम पंचायत सिसवा गोपाल गाँव में सरकारी खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने प्रधान व उनके परिजन कोटेदार के घर पहुँचे, वहाँ पर एक तौल कांटे पर अनाज की जगह केला व पत्थर, मिट्टी आदि बोरियों में रखकर पर्ची काटी जा रही थी। इसको देखकर प्रधान सहित उनके पक्ष के लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इस पर गांव के कोटेदार एवं परिजनों ने ऐतराज जताते हुए कहा कि इस से खाद्यान्न वितरण नहीं होता है। कुछ देर बाद दोनो पक्ष आमने- सामने हो गये और गाली गलौज होने लगी जो बाद में मारपीट में बदल गयी,इसमें कुछ लोगों को चोट भी आयीं हैं। प्रधान पक्ष के लोगों को भी चोट लगी। कुछ समझदार लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। प्रधान सुरेश भारती ने कोटेदार सहित कुछ लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। दोनो पक्ष एक दूसरे के उपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। इस मामले से जुडा एक 3 मिनट 13 सेकेंड का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों में खासे चर्चा का विषय बना हुआ है।
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…
बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…