News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दलित नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी चौबीस घण्टे के भीतर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 10, 2021  |  5:17 PM

1,656 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दलित नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी चौबीस घण्टे के भीतर गिरफ्तार
  • विशुनपुरा, कुबेरस्थान, तुर्कपट्टी, सेवरही,तरयासुजान के साथ सर्विलांस व स्वाट टीम की संयुक्त कामयाबी
  • पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस टीम को पुरस्कृत

कुशीनगर। जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र में एक दलित नावालिग युवती के साथ विगत दिनों हुये दुष्कर्म के आरोपियों में से पांच अभियुक्तो की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा आज कर लिया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

बता दे पिछले माह दिनांक 30.05.2021 को थाना विशुनपुरा क्षेत्रान्तर्गत एक गांव में नाबालिक दलित युवती के साथ उसी के गांव के रहने वाले युवको के द्वारा बलात्कार की घटना कारित की गयी थी उक्त घटना के संबंध में थाना विशुनपुरा में दिनांक 08.06.2021 को पीड़िता के पिता के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर उसी दिन तत्परतापूर्वक संबंधित आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0स0 125/21 धारा 376डी,147,323,504,506,34 भादवि व 67 आईटी एक्ट व 5/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट बनाम सात नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया था।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचन्द्र के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में घटना में सम्मिलित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस की कई टीमें गठित कर घटना के सफल अनावरण के लिए निर्देश दिये गये थे। उसी क्रम में गुरुवार को दुदही टैक्सी स्टैण्ड से थाना विशुनपुरा, कुबेरस्थान ,तुर्कपट्टी , सेवरही ,तरयासुजान एवं स्वाट सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घटना में सम्मिलित तीन अभियुक्तों मोजाहिद पुत्र जहरूद्दीन शौकत अंसारी पुत्र क्यामुद्दीन ,रबी आलम अंसारी पुत्र अता हुसैन अंसारी समस्त साकिनान कोकिलपट्टी थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया तथा अन्य दो अभियुक्तों नूर मोहम्मद उर्फ लालू पुत्र नसरुल्लाह ,नूरसेद पुत्र मोहम्मद जान साकिनान कोकिलपट्टी थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है साथ ही साथ घटना में सम्मिलित दो अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है।

सनद हो की निःसंन्देह यह एक चैलेजिंग और बड़ी घटना थी घटना में सम्मिलित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उसी दिन पुरस्कार घोषित किया गया था तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्रमशः थाना विशुनपुरा, कुबेरस्थान ,तुर्कपट्टी , सेवरही ,तरयासुजान,टीमें गठित कि गयी थी तथा सर्विलांस स्वाट को भी सहयोग हेतु लगाया गया था उपरोक्त सभी टीमों के द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थकता एवं अत्यधिक परिश्रम एवं लगन से कार्य किया गया उसी के परिणाम स्वरुप अब तक पाँच आरोपी अभियुक्तों को चौबिस घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
इस कामयाबी की अमली जामा पहनाने में प्र0नि0 आनन्द कुमार गुप्ता थाना तुर्कपट्ट,प्र0नि0 कपिलदेव् चौधरी थाना तरयासुजान ,थानाध्यक्ष संजय कुमार थाना विशुनपुरा थानाध्यक्ष ,उमेश कुमार थाना कुबेरस्थान ,थानाध्यक्ष महेन्द्र चर्तुवेदी थाना सेवरही ,कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड ए सुशील कुमार सिंह सर्विलांस सेल ,का0 अतीश कुमार सर्विलांस सेल,हे0का0 अशोक सिंह स्वाट टीम,का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम,का0 सचिन कुमार स्वाट टीम, का0 राघवेन्द्र परमार स्वाट टीम जनपद कुशीनगर की भूमिका सराहनीय रही।

संबंधित खबरें
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान
तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान

कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking