News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गुजरात चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 8, 2022  |  6:20 PM

566 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गुजरात चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

कुशीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतीशबाजी करते हुए मिठाई बांटकर जश्न मनाया। गुरुवार को जैसे ही गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में परिणाम आने शुरू हुए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में जुटने लगे जहां जिलाध्यक्ष डॉ.प्रेमचन्द मिश्र ने सबको मिठाई खिलाकर गुजरात विजय की बधाई दिया।

आज की हॉट खबर- निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को

रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमचन्द मिश्र ने कहा कि गुजरात की जीत ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। 27 वर्ष तक सत्ता में रहने के बाद भी इतनी बड़ी रिकॉर्ड तोड़ जीत गुजरात की जनता की भाजपा के प्रति आस्था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व के प्रति पूरे विश्वास का परिचायक है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता,सुशासन का संकल्प, विकास के कार्य और भाजपा के संगठन की पकड़, इन सभी के कारण यह ऐतिहासिक जीत हुई है।

इसी क्रम में पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जिस तरह के विकास-आधारित कार्य कर रही है, गुजरात विधानसभा में प्रचण्ड जीत उसकी वास्तविक अभिव्यक्ति है। यह पूरे देश के लिए एक मॉडल है।भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार सातवीं बार विशाल जीत पर गुजरात की जनता का हार्दिक वंदन-अभिनंदन है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र,लल्लन मिश्र,जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय,सुदर्शन पाल,जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, सीता सिंह अंशु, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, डॉ सीमा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,सह जिला मीडिय प्रभारी अमित राय, कार्यालय व्यवस्था प्रमुख भीखम प्रसाद, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, महामंत्री सुशील शर्मा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नूतन दूबे, युवा मोर्चा जिला महामंत्री आकाश सिंह, जिला मंत्री अनूप तिवारी, मीडिया प्रभारी वरुण राय, मण्डल अध्यक्ष महेश रौनियार, हरिओम कुशवाहा, बिपिन बिहारी मिश्र, प्रमोद साहा सहित देवेश मिश्र,दीपक चौबे, मनीष सिंह , मनीष विश्वकर्मा, अशोक यादव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के मां बरसाती देवी मेमोरियल स्कूल लौहझार के प्रांगण…

बृहद कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया
बृहद कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया

बोदरवार/कुशीनगर । गन्ना विकास परिषद कप्तानगंज परिक्षेत्र के गन्ना विकास समिति लिमिटेड बोदरवार में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking